वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष उपचार

   
1.
    सारे 60 वर्ष के ऊपर के व्यक्ति नीचे लिखे उपचार के पात्र है। यह योजना भूतपूर्व स्टाफ सदस्यों के लिए लागू नहीं होगी क्योंकि वो पहले से ही स्टाफ सदस्य होने का लाभ ले रहें है। वरिष्ठ नागरिक फिक्सड खाता किसी दूसरे व्यक्ति के साथ खोल सकता है जिसकी आयु 60 वर्ष से कम है। खाते में पहला नाम वरिष्ठ नागरिक का होगा। योजना नये जमा या जमा के नवीनीकरण पर लागू होगी।
   
2

ब्याज की दर

   
   यह भी निर्णय लिया गया है कि वरिष्ठ नागरिक जो लोग 60 वर्ष के ऊपर के हैं, पंजाब एण्ड सिन्ध बैंक में विशेष व्यवहार के पात्र है।

किसी भी राशि पर निम्न के अनुसार वरिष्ठ नागरिकों को जमा कार्ड की दरों से अतिरिक्त लाभ दिया जाऐं: -
1) 1 वर्ष से कम की अवधि वाले एफ डी पर - 0.50%
2) 1 वर्ष या उससे अधिक की अवधि वाले एफ डी पर - 1.00%

  •  यदि एक पूर्व कर्मी वरिष्ठ नागरिक है तो वह निम्न के अनुसार अतिरिक्त ब्याज पाने का पात्र होगा।
  • 1% अतिरिक्त ब्याज पूर्व कर्मी होने के नाते: -
1) अ) 1 वर्ष से कम अवधि की एफ डी के लिए 0.50%
     ब) 1 वर्ष या उससे अधिक अवधि की एफ डी के लिए 1.00%
2) उक्त ब्याज की दरें 01.01.07 से प्रभावी होगी।

  अन्य विशेष सुविधाऐं: -
  उक्त के अतिरिक्त, निम्न लिखित अतिरिक्त सुविधाऐं भी वरिष्ठ नागरिकों को प्रदान की गई है: -
 
  •   बचत खाते में न्यूनतम शेष रखने पर भी कोई शुल्क नहीं लगेगा।
  •   प्रत्येक कैलेण्डर माह में प्रत्येक को 5000/- रू. के डिमांड ड्राफ्ट बिना शुल्क के जारी।
  •  प्रत्येक कैलेण्डर माह में 3000/- रू. तक के दस्तावेज की वसूली बिना शुल्क के होगी।
   

वेब विकास PECS द्वारा