रीयल टाईम ग्रॉस सेटलमेंट (आर टी जी एस) अर्थात तत्काल निपटान

1. बैंक अपने ग्राहकों को अन्य बैंको(अंतर बैंक) में निधियों के तत्काल अंतरण की सुविधा उपलब्ध करा रहा है । ऐसा रीयल टाईम ग्रॉस सेटलमेंट सिस्टम के माध्यम से ही संभव हो पाया है जोकि ऑन लाइन सिस्टम सेट-अप है और जिसका प्रारंभ , रखरखाव और संचालन भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा किया जा रहा है ताकि देश में स्थित विभिन्न बैंकों में निधियों का तुरंत निपटान रियल टाईम के आधार पर किया जा सके।  

2.

निधियों के लेन-देन हेतु ग्राहकों को आर टी जी एस विंडो सेवा सप्ताह के दौरान सोमवार से शुक्रवार सुबह 9.00 से 16.30 बजे तक और शनिवार को सुबह 9.00 बजे से 13.30 बजे तक उपलब्ध होती है।  

दिन ग्राहक लेनदेन

इंटर बैंक ट्रांजैक्शन

सोमवार से शुक्रवार 9:00 am से 16:30 घंटे 9:00 am से 18:00 घंटे 
शनिवार 9:00 am से 13:30 am  9:00 am से 14:30 घंटे 


   
3. आर टी जी एस के तहत लेन-देन हेतु निर्धारित न्यूनतम/ अधिकतम राशि आर टी जी एस सिस्टम मूलतः बड़े मूल्यों के लेन-देन के लिए है। आर टी जी एस के द्वारा कम से कम 2 लाख रूपए की राशि प्रेषित की जाती है और कोई उच्चतम सीमा निर्धारित नहीं की गई ।
4. फिलहाल यह सुविधा निम्नलिखित शाखाओं में उपलब्ध है और इन शाखाओं के साथ- साथ इनके आई एफ एस सी कोड भी दिए गए हैं।

आर टी जी एस शाखाओं की सूची जानने हेतु यहाँ पर क्लिक करें ।

 
5. आर टी जी एस हेतु सेवा प्रभार

क.) जावक प्रेषण
 
रु. 1 रूपये के लिए लाख. दो लाख ---
रू0 2 लाख से रू0 5 लाख रू0 25/- प्रति लेन – देन
रू0 5 लाख और अधिक रू0 50/- प्रति लेन – देन

ख.) आवक प्रेषण - शून्य

आर टी जी एस के आवेदन पत्र हेतु यहां पर क्लिक करें। 
   
   
 

नैशनल इलैक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांफर

 
1.

इस निधि अंतरण सिस्टम का प्रारंभ भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा किया गया है जिसे आर बी आई- एन ई एफ टी सिस्टम के नाम से जाना जाता है । भारत
के बैंकिंग क्षेत्र में सुगमतापूर्वक निधियों एवं समाशोधन का सक्षम , सुरक्षित , मितव्ययी और विश्वसनीय ढंग से तत्काल निपटान करने का यह एक अंतर बैंक इलैक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांस्फर सिस्टम है ।
शाखा के खातेधारक इस एन ई एफ टी सुविधा का उपयोग कर सकते हैं जो भारत के सभी शहरों में और बैंकों की प्राधिकृत शाखाओं के बीच उपलब्ध है । एन ई एफ टी द्वारा निधियों का निपटारा सोमवार से शुक्रवार के दौरान हर रोज़ दिन में 11 बार ( सुबह 9.00 बजे, 10.00 बजे, 11.00 बजे, दोपहर 12.00 बजे , 1.00 बजे , 2.00 बजे , 3.00बजे, 4.00बजे, 5.00बजे, 6.00बजे और 7.00 बजे ) और शनिवार के दिन 5 बार ( सुबह 9.00 बजे , 10.00 बजे, 11.00 बजे, दोपहर 12.00 बजे और 1.00 बजे) होता है ।

2. एन ई एफ टी लेन- देन के लिए न्यूनतम अथवा अधिकतम राशि निर्धारित नहीं की गई है । 
3. फिलहाल यह सुविधा निम्नलिखित शाखाओं में उपलब्ध है और इन शाखाओंके साथ- साथ इनके आई एफ एस सी कोड दिए गए हैं ।

एन ई एफ टी सुविधायुक्त शाखाओं की सूची जानने के लिए यहाँ क्लिक करें ।

 
4.

एन ई एफ टी हेतु सेवा प्रभार
क.) जावक प्रेषण

रू0 1 लाख तक रू0 5/- प्रति लेन – देन
1 लाख से उपर 2 लाख तक रू0 15/- प्रति लेन – देन
2 लाख से उपर रू0 25/-
(सेवा कर और शिक्षा उपकर अतिरिक्त)

ख.) आवक प्रेषण - शून्य

एन ई एफ टी आवेदन पत्र हेतु यहाँ पर क्लिक करें

 
   
   
   



वेब विकास PECS द्वारा