दावा/शिकायत का समाधान
बैंक के शाखा कार्यालय तथा मुख्य कार्यालय सहित सभी कार्यालयों में प्रत्येक महीने की 15 तारीख (यदि 15 तारीख को कोई छुट्टी अथवा अर्द्ध कार्यदिवस हो, तो अगले दिन) को ‘‘ग्राहक दिवस’’ का पालन किया जाता है। इस दिन ग्राहक बैंक के वरिष्ठ/शीर्ष कार्यपालक से मिलने के साथ-साथ पूर्व नियोजित समय पर बैंक के चेयरमैन व प्रबंध निर्देशक से भी मुलाकात कर सकते हैं।
किसी दावा के संदर्भ में विषयवस्तु को सर्वप्रथम संबंधित शाखा प्रबंधक के पास उसके तात्कालिक निपटान के वास्ते ले जाया जा सकता है। यदि ग्राहकों को वहां संतुष्टि प्राप्त नहीं होती है, तो कथित विषय को आंचलिक प्रबंधक के पास ले जाएं।
यदि दावाकर्ता यहां भी संतुष्ट नहीं हो पाते हैं, तो वे ग्राहकों के दावा/शिकायत के निपटान के लिए नायोदिष्ट पदाधिकारी के पास विस्तृत विवरण के साथ मामला पेश कर सकते हैं।
उपयुक्त सभी कार्यप्रणाली/माध्यम के उपयोग के बाद भी यदि ग्राहक संतुष्ट नहीं हो पाते हैं, तो वे मामले के संबंध में बैंक के चेयरमैन व प्रबंध निर्देषक से पत्राचार कर सकते हैं।
यदि यहां भी उन्हें संतुष्टि नहीं मिलती है, तो वे निम्नलिखित का सहारा लेने को स्वतंत्र हैं:-
- आरबीआई ओंबूड्समैन स्कीम 2006 के अधीन राज्यों की राजधानी में अवस्थित बैंकिंग ओंबूड्समैन का कार्यालय।
- जन शिकायत निर्देशालय, भारत सरकार, कैबिनेट सेक्रेटरियट, संसद मार्ग, नई दिल्ली।
- ग्राहक सुरक्षा अधिनियम 1985 के अधीन जिला उपभोक्ता फोरम।
ग्राहकों की शिकायत का समाधान
भ्रष्टाचार/रिश्वत इत्यादि से संबंधित शिकायतों को निम्न के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है:-
मुख्य कार्यालय सतर्कता विभाग, 21 राजेन्द्र प्लेस, बैंक हाउस, तृतीय तल
नई दिल्ली – 110008,
दूरभाश: 011-25737321 & 011-25818411
शिकायतों के निपटान के लिए आदेशक पदाधिकारी
श्री जी एस अरोरा
महाप्रबंधक, ( निरीक्षण विभाग)
नई दिल्ली – 110008,
दूरभाश:011-25783589,
मोबाइल - 09818136610
फ़ैक्स नम्बर:
011-25860692
इमेल:gminsp@psb.org.in
| 1 | शिकयत फार्म (पीडीएफ में डाउनलोड करें) |
| 2 | शिकायत फार्म (आनलाइन दाखिले के लिए क्लिक करें) |
| 3. | ग्राहक़ शिकायत फार्म ( ए टी एम लेन देन ) |
