जमा योजनाएं – आवर्ती जमा

1.   आवर्ति जमा योजना
  1

खाता कौन खोल सकता है

    कोई भी व्‍यक्‍ति जो कि स्‍वस्‍थ दिमाग का हो और दिवालिया न हो, अकेले अथवा संयुक्‍त रूप से यह खाता खोल सकता है। अवयस्‍क द्वारा यह खाता खोला जा सकता है एवं इसका परिचालन नैसर्गिग अभि‍भावक अथवा स्वयं अवश्‍यक द्वारा किया जा सकता है, यदि वह 10 वर्ष से बड़ा है।  खाता संयुक्‍त रूप से भी खोला जा सकता है।
   

व्‍यस्‍क होने के पश्‍चात खाताधारी को चाहिए कि वह अपने खाते के शेष की जांच कर लें एवं यदि खाते का परिचालन नैसर्गिक अभिभावक द्वारा किया जा रहा है तो व्‍यस्‍क हुए खाताधारी के नए नमूना हस्‍ताक्षर लिए जाने चाहिए एवं नैसर्गिक अभिभावक से इन हस्‍ताक्षरों का सत्‍यापन करा कर बैंक के रिकार्ड में रखा जाना चाहिए।

    इस प्रकार के खाते व्‍यक्ति (अकेले अथवा संयुक्‍त रूप से ) ,फर्म,क्‍लब,संस्‍था,संस्थापन सरकारी,अर्धसरकारी निकायों,सहकारी संस्‍थाओं ,धार्मिक एवं धर्मार्थ संस्‍थाओं इत्‍यादि द्वारा खोले जा सकते हैं।
  2 खाते में निम्‍नतम जमा राशि – निम्‍नतम रू. 10/-
  3

खाते में अधिकतम जमा राशि – प्रतिमाह जमा की अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है।

  4

निम्‍नतम अवधि – निम्‍नतम अवधि छह माह

  5 अधिकतम अवधि – अधिकतम 10 वर्ष
  6 ब्‍याज दर
    संबंधित अवधि के लिए सावधि जमा पर लागू ब्‍याज दर
    ब्‍याज की आवधिकता
    ब्‍याज की गणना तिमाही आधार पर चक्रवर्ती ब्‍याज से की जाएगी परंतु ब्‍याज का भुगतान जमा की परिपक्‍वता मूल राशि के साथ किया जाएगा।
     
वेब विकास PECS द्वारा