ग्राहक सेवा के लिए उचित कार्यप्रणाली कोड

1.   परिचय
  1.1

अपने सदस्‍य बैंकों में उचित बैंक कार्यप्रणाली स्‍थापित करने के उद्देश्‍य से भारतीय बैंक संघ नक एक स्‍वेच्छिक कोड जारी किया है, जिसे ग्राहक के साथ व्‍यवहार करते समय अपनाया जाना है।  दैनिक बैंकिंग कार्यों हेतु यह मूल्‍यवान मार्गदर्शन उपलब्‍ध कराता है।  यह कोड निम्‍न पर लागू होता है-

    - चालू ,बचत एवं अन्‍य सभी जमाओं पर
    - भारतीय रिजर्व बैंक/ सरकार के एजेंट के तौर पर परिचालित पेंशन,पब्लिक भविष्‍य निधि खाते इत्‍यादि
    - बैंकों द्वारा प्रस्‍तुत की जाने वाली चैक वसूली एवं प्रेषण सेवाऍं
    - ॠण एवं अधिविकर्ष
    - विदेशी विनिमय सेवाऍं
    - कार्ड उत्‍पाद
    - हमारे नेटवर्क के माध्‍यम से प्रस्‍तुत अन्‍य पार्टी उत्‍पाद
  इस कोड के बारे में
  1.2

स्‍वेच्छिक कोउ होने के नाते यह प्रतिस्‍पर्धा को बढ़ाता है एवं ग्राहकों के हितों के लिए उच्‍चतर परिचालन मानदण्‍डों को हासिल करने हेतु बाजार शक्तियॉं को प्रेरित करता है।  कोड में ‘आप’ ग्राहक का सूचक है एवं ‘हम’ बैंक का सूचक है जिसकें साथ ग्राहक व्‍यवहार करता है। कोड के मानदण्‍डों का निर्धारण धारा 2 में दी गई चार प्रमुख प्रतिबद्ध्ताओं से होता है।
अपवादों के अलावा यह कोड शाखाओं द्वारा काऊंटर पर, फोन द्वारा , इन्‍टरनेट अथवा किसी इलेक्‍ट्रोनिक उपकरण के माध्‍यम से उपलब्‍ध करवाई गई उपरलिखित सेवाओं एवं उत्‍पादों पर लागू होता है।कोड में दर्शाई गई प्रतिबद्ध्ताऍं सामान्‍य परिचालन वातावरण में लागू होगी।  असामान्‍य एवं विषम परिस्थितियों में हम इस कोड में उल्‍लैखिक प्रतिबद्ध्ताऍं पूरी नहीं कर पाएंगे। मोटे अक्षरों में दर्शाए गए प्रमुख शब्‍दों की व्‍याख्‍या कोड के अंत में दिए गए अनुच्‍छेद में दी गई है।

    ब्‍याज की गणना तिमाही आधार पर चक्रवर्ती ब्‍याज से की जाएगी परंतु ब्‍याज का भुगतान जमा की परिपक्‍वता मूल राशि के साथ किया जाएगा।
2   प्रमुख प्रतिबद्ध्ताऍं
    आपके प्रति हमारी प्रमुख प्रतिबद्ध्ताऍं- हम वचन देते हैं कि -
  क) 

  हम आपके साथ सभी व्‍यवहारों में निष्‍पक्ष एवं उचित व्‍यवहार रखेंगे-

    - हमारे द्वारा प्रस्‍तुत सेवाओं एवं उत्‍पादों में एवं हमारें कर्मचारियों द्वारा अपनाई जाने वाली कार्य      प्रणाली में इस कोड के मानकों एवं प्रतिबद्ध्ताओं को प्राप्‍त करेंगे।
   

- सुनिश्‍चित करेंगे कि हमारी सेवाएं एवं उत्‍पाद संबंधित नियमों एवं विनियमों के अनुरुप हो।

    -  आपके साथ हमारा व्‍यवहार ईमानदारी एवं पारदर्शिता के सिद्धातों एवं सामाजिक मूल्‍यों पर आधारित होगा।
  ख)    हम निम्‍न कार्यों द्वारा हमारे वित्‍तीय उत्‍पादों एवं सेवाओं को समझने में आपकी सहायता करेंगे-
   

- हम इनसे संबंधित जानकारी सरल हिंदी /अंग्रेजी/ स्‍थानीय भाषा में देंगे।

    - इनके वित्‍तीय अभिप्रायों की जानकारी देंगे एवं
    - आपकी आवश्‍यकताओं के अनुरूप इन उत्‍पादों को चुनने में आपकी मदद करेंगे।
  ग)     यदि कुछ गलती हो जाती है तो उसे तुरंत एवं सहानुभूतिपूर्वक निम्‍न प्रकार से दर करेंगे।
    - गलती को तुरंत सुधार कर
    - आपकी शिकायत पर तुरंत ध्‍यान देकर
    - आपको बताकर कि यदि आप हमारे निवारण से संतुष्‍ट नहीं तो अपनी शि‍कायत आगे कैसे ले जा सकते है।
    - गलती से वसूले गए बैंक प्रभार वापस करेंगे।
  घ)    इस कोड का प्रचार करेंगे , इसे अपनी वेब साईट पर डालेंगे एवं आपके द्वारा मांगे जाने पर आपको उपलब्‍ध कराएंगे।
3  

सूचना

  3.1

इससे पहले कि आप हमारे ग्राहक बनें हम आपको-

   
    - आपकी रूचि के अनुसार हमारे उत्‍पादों एवं सेवाओं के बारे में स्‍पष्‍ट एवं विस्‍तृत जानकारी आपको देंगे।
   
    - हम आपको ऐसे खाता सुविधाओं के प्रकार की जानकारी देंगे जो कि आपकी आवशयकताओं को पूरा करते है।
    -आपसे अनुरोध करेंगे कि आपके एवं आपके परिवार के बारे में अतिरिक्‍त जानकारी दें ताकि एक डाटाबेस तैयार किया जा सके।  खाता खोलने के लिए इस प्रकार की जानकारी आपके द्वारा आपकी पूर्ण सहमति से दी जाएगी, हम इस संबंध में आप पर जोर जबदरदस्‍ती नहीं करेंगे।
   
यह एक जमा योजना है जिसके अंर्तगत आयकरदाता केपीटन गेन पर कर छूट की लाभ ले सकता है  यदि केपीटन गेन की राशि या समान योग्‍य राशि सरकारी क्षेत्र के बैंक में आयकर रिटर्न जमा करने की तिथि से पूर्व जमा करा दे(आयकर अधिनियम 1961 में इससे संबंधित प्रावधान एवं उसमें समय समय पर किए गए संशोधन लागू होंगे)
  3.2   हम आपको बताएंगे कि यदि हम हमारे उत्‍पाद एवं सेवाऍं एक से अधिक प्रकार से दे सकेंगे(उदाहरणार्थ ए.टी. एम. इन्‍टरनेट फोन द्वारा अथवा शाखा में व्‍यक्तिगत रूप से) इनके बारे में अधिक जानकारी कैसे प्राप्‍त की जाए यह भी आपको बताया जाएगा।
  3.3   जैसे ही आप किसी खाते अथवा सेवा का चुनाव कर लेते है।, हम आपको आपके अधि‍कारों एवं उत्‍तरदायित्‍वों के बारे में जानकारी देंगे।
  3.4 जब भी आप किसी खाते अकेले अथवा संयुक्‍त रूप से खोलते हैं , आपको आपके अधिकारों एवं उत्‍त्‍रदायित्‍वों के बारे में जानकारी देंगे।
  3.5 हम आपको सलाह देंगे कि आप सभी जमा खातों,लाकरों एवं सेफ डिपोजिट वाल्‍ट में उपलब्‍ध नामांकन सुविधा का लाभ अवश्‍य उठाऍं।
  3.6 दिवंगत व्‍यक्ति की हमारे पास जमाओं एवं अन्‍य आस्तियों को नामांकन न होने की स्थिति में किस प्रकार निपटाया जाना है इसके बारे में हम आपका मार्गदर्शन करेंगे।
4   ब्‍याज दरें
  4.1 आप हमारी ब्‍याज दरों के बारे में जानकारी निम्‍न प्रकार प्राप्‍त कर सकते है-
    - हमारी शाखाओं के नोटिस बोर्ड पर
    - हमारी किसी शाखा अथवा हेल्‍प लाईनों पर फोन करके
    -हमारी वेबसाईट पर
    - हमारे द्वारा नामित स्‍टाफ से संपर्क करके
  4.2 जब आप हमारे ग्राहक बन जाएंगे तब हम आपको आपकी जमाओं पर दिए जाने वाले अथवा आपके ॠण पर लगाए जाने वाले ब्‍याज के बारे में जानकारी देंगे।  हम आपको हमारी वेबसाइट एवं हेल्‍प लाइन नंबरों की भी जानकारी देंगे।  ताकि आप ब्‍याज दरों में हुए परिवर्तनों की अद्यतन जानकारी प्राप्‍त कर सकें।
  4.3 हम आपको जानकारी देंगे कि खाते में ब्‍याज किस तरह से लगाया जाता है।  ब्‍याज दरों में परिवर्तन-
  4.4 जब कभी हम अपने उत्‍पादों पर अपनी ब्‍याज दरों में परिवर्तन करते हैं, हम इसकी अद्यतन जानकारी हमारी हेल्‍प लाइनों एवं वेबसाईट पर तीन दिनों के अंदर दे देते है। ब्‍याज खातों पर ब्‍याज-
  4.5 खाता खोले जाते समय हम आपको सूचित करेंगे कि आपके बचत खाते पर ब्‍याज किस दर से दिया जाएगा(वर्तमान में इसका नियम भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा किया जा रहा है) इसकी गणना किस प्रकार होगी एवं इसकी आव‍धिकता क्‍या होगी।
5   प्रभार
  5.1 जब आप हमारे ग्राहक बनते हैं तो हम आपको द्वारा चयनित उत्‍पाद पर लगाए जाने वाले वैद्य प्रभारों के विवरण की जानकारी देंगे।
  5.2

प्रभारों के बारे में जानकारी निम्‍न प्रकार भी ली जा सकती है-
- हमारी शाखा के स्‍टाफ से, जहॉं आपका खाता है।
- हमारी हैल्‍प लाइन पर फोन करके।
- हमारी वेबसाईट देखकर।

  5.3 यदि हम वर्तमान प्रभारों में बढ़ौतरी करते हैं या कोई नया प्रभार लगाते हैं तो इसकी जानकारी प्रभार लगाए जाने की तिथि से एक माह पूर्व इसकी जानकारी दी जाएगी।
  5.4 हमारे द्वारा उपलब्‍ध कराई जाने वाली सेवा एवं उत्‍पाद पर लगाए जाने वाले प्रभारी की जानकारी सेवा/ उत्‍पाद उपलब्‍ध कराए जाने के पूर्व अथवा जब भी आप जानना चाहेंगे, दी जाएगी।
  5.5 हम आपको ए .टी .एम. उपयोग पर लगाए जाने वाले प्रभारों की जानकारी देंगे।
6   शर्ते
  6.1 

जब आप हमारे ग्राहक बनते हैं अथवा हमारे उत्‍पाद को पहली बार स्‍वीकार करते हैं तो हम आपके चाहे गए उत्‍पाद/ सेवा से संबंधित शर्तों की देंगे।

  6.2 सभी लिखित शर्तें उचित होंगी और आपके अधिकारों एवं उत्‍तरदायित्‍वों का स्‍पष्‍ट एवं सही भाषा में निर्धारण करेंगी, जहॉं कहीं आवश्‍यक हुआ वहॉं हम तकनीकी एवं विधिक भाषा का प्रयोग करेंगे। शर्तों में बदलाव-
  6.3 जब आप हमारे ग्राहक बनते हैं तब हम आपको बताएंगे कि शर्तों में बदलाव होने पर आपका किस प्रकार सूचित करना हैं।
  6.4
साधारणतया बदलाव (ब्‍याज दर के अलावा) भावी प्रभाव से कम से कम एक माह के नोटिस दिए जाने के बाद लागू होंगे।  यदि बदलाव आपके लिए असुविधाजनक होंगे तो आप नोटिस की तिथि से दो माहों के अंदर किसी भी समय अपना खाता बंद कर सकते हैं और इसके लिए आपको कोई अतिरिक्‍त प्रभार और ब्‍याज नहीं देना होगा।
  6.5 हमारे उत्‍पादों(जमाओं और अग्रिमों) पर समय समय पर ब्‍याज दरों में परिवर्तन की सूचना बैंक की नीति/ प्रथा के अनुसार दी जाएगी।
  विज्ञापन एवं विपणन-
  7.1 हम यह सुनिश्‍चित करेंगे कि समस्‍त विज्ञापन एवं संवर्ध सामग्री स्‍पष्‍ट एवं उचित हो एवं भ्रमात्‍मक न हो।
  7.2   विपणन के उद्देश्‍य से आपके नाम एवं पते की जानकारी अन्‍य पार्टियों अथवा हमारे ग्रुप की अन्‍य संस्‍थाओं को देने से पूर्व आपकी विशि‍ष्‍ट सहमति ली जाएगी।
  7.3
हम आपको अपने सभी वित्‍तीय उत्‍पादों की समस्‍त जानकारी उपलब्‍ध कराएंगे, उनमें से कुछ उत्‍पाद हमारे अपने होंगे, कुछ हमारे ग्रुप/सहयोगी संस्‍थाओं या उन कंपनियों के हो सकते हैं जिनके साथ हमने व्‍यवसायिक गठबंधन किया हुआ है।  यदि आप चाहें तो उनके कर्मचारी/ एजेंट को उत्‍पाद के विपणन हेतु निर्देश दे सकते हैं।
8   खाता परिचालन
    विवरणियां-
  8.1 

आपके खाते के उचित प्रबंधन एवं प्रविष्टियों की जांच के लिए जहां उचित हो हम नियमित अवधि में आपके खाते की विवरणी उपलब्‍ध कराएंगे( अन्‍य खातों में पास बुक भी जारी की जाती है)

  8.2  सामान्‍यतया हम हमारी नीतिनुसार आवधिक आधार पर आपको खाता विवरणी उपलब्‍ध कराएंगे इसके अतिरिक्‍त  आप चाहें तो अधिक बार खाता विवरणी की मांग कर सकते हैं परंतु उसके लिए आपको अतिरिक्‍त प्रभार देना होगा।
  8.3 जहाँ आप चाहें तो आपके खाते की विवरणी हर ई-मेल के माध्‍यम से भी उपलब्‍ध कर सकते हैं, बशर्ते कि यह सुविधा हमारे पास  उपलब्‍ध हो। समाशोधन / चैक वसूली सेवा-
  8.4  हम आपको समाशोधन चक्र के बारे में जानकारी देंगे जिसमें यह भी शामिल होगा कि वसूली हेतु चैक जमा कराने के पश्‍चात खाते से कब राशि निकलवाई जा सकती है एवं कब आप ब्‍याज कमाना प्रारंभ कर पाएंगे।
  8.5
भारतीय रिजर्व बैंक वर्तमान मार्गदर्शी सिद्धातों के तहत बाकरी बैंकों का तुरंत जमा कर दिया जाएगा एवं आप यह राशि कभी भी निकलवा सकते हैं( खाते का संतोषजनक परिचालन करने वाले ग्राहक वर्तमान में रू0  15000/- तक की राशि के बाहरी चैक का तुरंत जमा ले सकते हैं)
  8.6 यदि बाहरी चैक की वसूली में भारतीय रिजर्व बेंक द्वारा निघार्रित अवधि से अधिक समय लगता है तो राशि पर ब्‍याज दिया जाएगा। नगदी लेनदेन-
  8.7 कैश काउंटर छोड़ने से पूर्व प्रापत की गई नकदी ले एवं इसकी जांच कर लें।
  8.8 करंसी नोट पर कुछ भी न लिखें एवं भारतीय रिजर्व बैंक की साफ नोट नीति के अंतर्गत बिना सिले / बिना स्‍टेपल लिए हुए नोट की जमा कराऍं।
  8.9 अपने खाते में सीघे नामें करने हेतु आपके अधिदेश (जैसे कि  ईसीएस) एवं स्‍थाई निर्देशों पर हम तुरंत कार्रवाही करेंगे। आपके द्वारा जारी चैक-
  8.10 आपके खाते से भुगतान किए गए मूल चैकों अथवा उनकी प्रति हम विधि द्वारा निर्धारित अवधि तक रखेंगे।
  8.11 आपके खाता विवरणी में प्रविष्टि के बाद उचित अवधि में आपके खाते में भुगतानित चैक के संबंध में विवाद होने की स्थिति में हम आपको साक्ष्‍य के तौर पर चैक अथवा उसकी प्रति देंगे।
  8.12 हम आपको बताएंगें कि गैर भुगतानित एवं पुराने चैकों का हम क्‍या करते हैं। सरकार/ भारतीय रिजर्व बैंक के एजेंट के रुप में परिचालित खाते / दी गई सेवाऐं- (इस तरह के व्‍यवसाय को करने हेतु केवल अधि‍कृत बैंकों पर लागू)
  8.13 पी. पी .एफ. / पेंशन खाते खोलते समय अथवा राहत  / आर .बी .आई. बाण्‍डस में निवेश करते समय , हम आपको इस प्रकार के खातों  / लेनदेन के परिचालन के संबंध में मार्गदर्शन उपलब्‍ध कराएंगे। अधिकृत कार्यालयों के माध्‍यम से प्रस्‍तावित विदेशी विनिमय सेवाऍं-
  8.14 हम आपको आपके द्वारा किए जाने वाले विदेशी विनिमय लेनदेनों पर लागू प्रभार, विनिमय दरों एवं उपलब्‍ध सेवाओं के बारे में जानकारी देंगे।  यदि ऐसा संभव न हो पाया तो आपको यह बताया जाएगा कि यह जानकारी कहॉं और कैसे प्राप्‍त की जाए।
  8.15 यदि आप धन का विदेश में प्रेषण करना चाहते हैं तो हम आपको बताएंगे यह किस प्रकार किया जाए एवं हम आपको निम्‍न जानकारी भी उपलब्‍ध कराएंगे-
    - सेवाओं का विवरण भी उपलब्‍ध कराएंगे।   
- आपके द्वारा भेजागया धन विदेश कब पहुंचेगा एवं संभवित देरी के कारणों की जानकारी।
  8.16 यदि आपके खाते में विदेश से धन प्राप्‍त हुआ है, हम आपको प्राप्‍त हुई मूल राशि एवं प्रभर यदि कोई लगा है तो, उसकी जानकारी देंगे।  यदि सभी प्रभारों का भुगतान प्रेषक द्वारा किया गया है तो हम आपके खाते में धन जमा करते समय कोई प्रभार नहीं लेंगे।
  8.17 हम आपके द्वारा पूछे जाने पर विदेशी विनियिम से संबंधित विनियमन आवश्‍यकताओं अथवा शर्तों के संबंध में मार्गदर्शन करेंगे। अपने खाते को संरक्षित करना-
  8.18 हम आपको बताएंगे कि आपके खाते को संरक्षित करने में आप किस तरह हमारी सहायता कर सकते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी हेतु इस कोड के खण्‍ड 11 का भी अवलोकन करें।
  8.19 यदि आपकी चैक बुक, पासबुक अथवा ए .टी .एम. कार्ड/ डेबिट कार्ड खो गया है अथवा किसी ने चुरा लिया है या  आपने पिन और अन्‍य सुरक्षा जानकारी किसी के हाथ लग गई है तो हमें सूचित किए जाने पर हम इसके दुरूपयोग को रोके जाने हेतु तुरंत कदम उठाएंगे।
9     कार्डस एवं पिन्‍स
  9.1 यदि आप नया कार्ड चाहते हैं अथवा पुराना कार्ड बदलना चाहते हैं तो हम आपको केवल एक कार्ड भिजवाएंगे।
  9.2 अपनी खाता विवरणी में यदि कार्ड लेनदेन की किसी प्रविष्टि को याद नहीं कर पा रहे हैं तो हम आपको और अधिक विवरण उपलब्‍ध कराएंगे कुछ मामलों में, आपकी ओर से पुष्‍टिकरण अथवा साक्ष्‍यों की आवश्‍यकता पड़ेगी कि अपने लेनदेन विशेष को अधिकृत नहीं किया है।
  9.3 हम आपको कार्ड से अलग पिन(पी. आई. एन. व्‍यक्तिगत पहचान संख्‍या) भिजवाएंगे।  हम आपके पिन की जानकारी किसी को भी नहीं देंगे।
    हम आपको हमारे सिस्‍टम की जानकारी देंगे जिससे आप अपना पिन बदल सकते हैं इससे आपको सुविधाजनक एवं याद रखा जाने वाला अपना मन पसंद पिन चुनने में आसानी होगी।
10     संरक्षण गोपनीयता
  10.1

हम आपकी सभी व्‍यक्तिगत जानकारियों का निजी एवं गोपनीय मानेंगे ( आप हमारे ग्राहक नहीं रहेंगे तब भी)।  हम आपके खाते के लेनदेन की जानकारी अन्‍य पाटिर्यों जिनमें हमारे समूह की कंपनियों/ संस्‍थाएं शामिल है को नहीं देंगे, परंतु निम्‍न चार अपवादात्‍मक मामलों में यह जानकारी देनी पड़ सकती है:
- नियमों के अंतर्गत चाही गई जानकारी
- जनहित में चाही गई जानकारी - जब हमारे हितों के लिए(उदाहरण के लिए धोखाधड़ी होने पर ) आवश्‍यक होने पर, परंतु किसी अन्‍य को अथवा हमारे समूह की किसी कंपनी की विपणन के उद्देश्‍य से आपके और आपके खाते की जानकारी (जिसमें आपका नाम एवं पता नहीं शामिल है) देने का यह कारण नहीं होगा।

  10.2 जहां कहीं सुरक्षा उपायों के अंतर्गत हमने बंद निगरानी हेतु सी. सी. टी. वी. लगाएं उसका संकेत आपको दिया जाएगा।
11   आप अपना खाता संरक्षित करने हेतु क्‍या कर सकते हैं यह खण्‍ड आपके खाते का दुरूपयोग रोकने में सहायक होने से संबंधित है।
    संपर्क सूत्र
  11.1 यह सुनिश्‍चित कर लें कि आज भी आप निम्‍न में बदलाव लाऍं, हमें अवश्‍य सूचित :
-नाम
-पता
-फोन संख्‍या अथवा
-ई-मेल पता (यदि इसके जरिए हमारा संपर्क है) अपने ,खाते की जांच
  11.2 हम अनुशंसा करते हैं कि आप नियमित रूप से अपने खाते की विवरणी /पासबुक एवं क्रेडिट एवं क्रेडि‍ट कार्ड विवरणी की जांच करते रहें।  यदि आपको लगता है कि कोई प्रविष्टि गलत है तो हमें तुरंत सूचित करें ताकि इसका निदान शीघ्र किया जा सके।
  11.3 आपके खाते के किसी लेन देन के अन्‍वेषण की आवश्‍यकता पड़े तो कृपया हमें पुलिस अथवा अन्‍य प्राधिकारी को पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
  11.4 धोखाधड़ी की रोकथाम एवं आपके खाते को सुरक्षित रखने के लिए आवश्‍यक है कि आप अपने खाते से संबंधित पास बुक, चेक बुक ,कार्ड,पिन एवं अन्‍य सुरक्षा सुचनाओं का ध्‍यान रखें। कृपया सुनिश्चित करें कि आप निम्‍न लिखित सलाह पर अमल करें-
- अ पनी चैक बुक एवं कार्ड को एक साथ न रखें।
- खाली चैक को हस्‍ताक्षर करके न रखें।
-  अपने कार्ड, पिन पासवर्ड एवं  अन्‍य सुरक्षा सूचनाओं के प्रयोग की अनुमति किसी को न दें।
- अपना पिन बदलते समय नए पिन का चुनाव ध्‍यान पूर्वक करें।
-अपना पिन,पासवर्ड एवं अन्‍य सुरक्षा सूचनाओं को हमेशा याद रखें,नोटिस को तुरंत नष्‍ट कर दें।
-अपनी पिन संख्‍या,पासवर्ड एवं सुरक्षा सूचनाओं को कहीं लिखें या रिकार्ड न करें।
-अपने कार्ड को व्‍यक्तिगत अभिरक्षा में रखने हेतु उचित कदम उठाऍं एवं अपने पिन,पासवर्ड एवं सुरक्षा सूचनाओं को गुप्‍त रखें।
- कार्ड रसीदों को सुरक्षित रखें एवं इन्‍हें ध्‍यानपूर्वक नष्‍ट कर दें।
- अपने पासवर्ड एवं सुरक्षा सूचनाओं की जानकारी किसी को न दें ,देना आवश्‍यक हो या जांच कर लें कि सूचना मांगने वाला कौन है एवं सूचना किस लिए चाहिए।
  11.5

यदि आप चैक को पोस्‍ट द्वारा भेज रहे हैं तो चैक पर पाने वाले का नाम स्‍पष्‍ट लिखें ताकि धोखाधड़ी से बचा जा सके। इस प्रकार के चैक लिखते समय चैक के नीचे कार्बन रख देने से रासायनिक फेरबदल रोका जा सकता है।
- यदि आप चैक का भुगतान बैंक खाते में कर रहे हैं तो चैक पर हमेशा खाताधारी का नाम लिखें (अबस बैंक खाता कखग) चैक के खाली कालम में एक लाईन आवश्‍यक खींची जाए ताकि अनधिकृत व्‍यक्ति और होई नाम या अतिरिक्त राशि न जोड़ सकें। इन्‍टरनेट बैंकिंग सुविघा का उपयोग करते समय ली जाने वाली सावधानियॉं-

  11.6 हमारी इन्‍टरनेट बैकिंग साईट पर सीधे विजिट करें।  किसी और साईट के माध्‍यम से लिंक द्वारा  हमारी साईट पर न जाएं।  मिलते जुलते नामों वाली वेबसाईट से बचने के लिए मुख्‍य एवं स्‍पष्‍ट नाम वाली साईट पर जाएं।
  11.7 आपका पासवर्ड एवं पिन मांगने वाली ई-मेल पर ध्‍यान न दें।
  11.8 हम आपको सलाह देते हैं कि हमारी इन्‍टरनेट बैंकिंग साईट पर आने के लिए साइबर कैफै का उपयोग न करें।
  11.9
हम सलाह देते हैं कि अपने पी .सी.  में नियमित रूप से अद्यतन एन्‍टी वायरस सोफटवेयर डाल कर रखें।  अपने पी .सी. एवं इसकी विषयवस्‍तु को इन्‍टरनेट पर बाहरी लोगों से बचाने के लिए उचित फायरवाल डालना एक अति‍रिक्त सुरक्षा कदम है।  चैक बुक,पासबुक या कार्ड खो जाने एवं किसी और द्वारा आपका पिन जान लेने की स्थिति में क्‍या करें-
  11.10 यदि आप को जानकारी या शक है कि -
- आपकी चैक बुक,पास बुक ,कार्ड खो गए हैं या चोरी हो गए हैं अथवा
- आपके पिन ,पासवर्ड एवं सुरक्षा सूचनाओं की जानकारी किसी और को हो गई है तो यह आवश्‍यक है कि हमें तुरंत सूचित किया जाना चाहिए।
  11.11 हमें इसकी सूचना देने का सही तरीका है-फोन द्वारा , दी गई संख्‍या का उपयोग करके अथवा आपको इस कार्य हेतु दिए गए पते पर ई-मेल करके।  अन्‍यथा आप हमें तुरंत लि‍खित संम्‍प्रेषण भेज सकते हैं।भुगतान निरस्‍त करना-
  11.12 यदि आप पूर्व में अधिकृत किए गए भुगतान अथवा कई भुगतानों की निरस्‍त करना चाहते हैं तो निम्‍न कार्रवाई करें-
- किसी चैक का भुगतान रोकने हेतु अथवा स्‍थाई निर्देशों को निरस्‍त करने हेतु यह आवश्‍यक है कि आप हमें लिखित रूप में आवेदन करें।
- सीधे नामे को निरस्‍त करने हेतु नामे प्रविष्टि करने वाले से अथवा हमसे कहें, हम यही सलाह देंगे कि आप दोनों से कहें। यदि आप हमें अपने निर्णय के बारे में उचित नोटिस नहीं देते है तो हमारे लिए सम्‍भव नहीं होगा कि हम आपके द्वारा अधिकृत का उत्‍तरदायित्‍व-
  11.13 यदि आप कोई धोखाधड़ी करते हैं तो आपके खातें में हुई हानि के लिए आप जिम्‍मेदार होंगे।  यदि लापरवाही बरतते हैं जिसके फलस्‍वरूप कोई हानि होती है तो आपको इसके लिए जि‍म्‍मेदार ठहराया जा सकता है।(यदि आप धारा 11.14 का अनुपालन नहीं करते तो यह लागू हो सकता है)
  11.14 धोखाधड़ी एवं लापरवाही न होने की स्थिति में आपके कार्ड के दुरूपयोग में आपकी जिमेदारी हमारे द्वारा कार्ड जारी किए जाते समय इंगित तक सीमित होगी।
12   ॠण एवं अग्रिम
  12.1 आपको धन उधार देने , आपका अधिविकर्ष ,क्रेडि‍ट कार्ड सीमा या अन्‍य उघार बढ़ाने से पूर्व हम मूल्‍यांकन करेंगे कि आप उक्‍त ॠण चुका सकते हैं अथवा नहीं।
  12.2 आपको अधिविकर्ष देने अथवा वर्तमान अधिविकर्ष की सीमा बढ़ाने से पूर्व हम आपको बताएंगे कि अधिविकर्ष की चुनौती मांग पर है अथवा अन्‍य तरीके से है।
  12.3 जहॉं कहीं संभव होगा हम आपको ॠण अस्‍वीकार किए जाने के कारणों से अवगत कराएंगे।
13   अन्‍य सहायता-
    शिकायतें/शिकायतें एवं प्रतिसूचना/ सुझाव आंतरिक प्र‍क्रिया
  13.1 यदि आप कोई शिकायत करना चाहते हैं तो हम आपको बताएंगे कि यह किस प्रकार करना है एवं यदि आप इसके निराकरण से संतुष्‍ट नहीं है तो आपको क्‍या करना है।  हमारा स्‍टाफ आपकी शंका के समाधान में सहायक रहेगा।
  13.2 आपकी शिकायत प्राप्‍त होने की लिखित सूचना दो हफतों के अंदर आपको भिजवा दी जाएगी।
  13.3 मामले की जांच के बाद हम आठ हफतों के भीतर अंतिम जवाब भेज देंगे एवं यह भी बताएंगे कि यदि आप हमारे जवाब से संतुष्‍ट नहीं है तो शिकायत के सिलसिले में आपके आगे क्‍या कार्रवाई करनी है। बैकिंग लोकपाल सेवा एवं शिकायत निराकरण हेतु अन्‍य अवसर-
  13.4
यदि आपकी शिकायत का निराकरण 60 दिनों के अंदर नहीं होता है अथवा आप हमारे जवाब से संतुष्‍ट नहीं है तो शिकायत के निराकरण हेतु भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बैंकिंग लोकपाल अधिनियम 2002 के अंतर्गत नियुक्‍त बैकिंग लोकपाल के पास जा सकते है। ।  बैकिंग लोकपाल से संबंधित पूर्ण विवरण हमारी शाखा के नोटिस बोर्ड पर दिया हुआ है।  हमारा स्‍टाफ इससे संबंधित प्रक्रिया की पूर्ण् जानकारी देगा।प्रतिसूचना एवं सुझाव
  13.5  कृपया हमारी स्त्रेवाओं पर अपनी प्रतिक्रिया हमें अवश्‍य देके आपके सुझावों के आधार पर हम अपनी सेवाओं में सुधार ला सकेंगे।
14   अनुवर्तन
  14.1
कोड पर अनुवर्ती कार्रवाई सुनिश्‍चित करने हेतु हमने “नोडल अधिकारी” की नियुक्ति की है।  हमारी आंतरिक लेखा परीक्षा प्रणाली कोड की सभी आवश्‍यकता को सुनिश्‍चित करती है। कोड के अनुवर्तन हेतु तीन सदस्‍यों वाली उच्‍च स्‍तरीय समिति का गठन किया गया है जिसके सदस्‍य बैंकिंग पृष्‍ठभूमि वाले हैं।  स्‍थाई समिति आपना कामकाज भारतीय बैंक संघ के अंतर्गत करती है।
15   कोड के बारे में और अधिक जानकारी
  15.1 इस कोड के बारे में अधिक जानकारी के लिए क्पया संपर्क करें-
भारतीय बैंक संघ ,
स्‍टेडियम हाऊस, ब्‍लाक संख्‍या 11 एवं 111
वीर नारीमन रोड, मुंबई- 400020
फोन 022 22844999 फैक्‍स 022 22835638
ई-मेल – ibastadium @vsnl.net वेबसाईट www.iba.org.in
  15.2 हमने हमारी समस्‍त शाखाओं के नोटिस बोर्ड एवं वेब साईट पर उल्‍लेख किया हुआ है कि कोड की प्रतियॉं उपलब्‍ध हैं एवं किस प्रकार प्राप्‍त की जा सकती हैं ।  आवेदन किए जाने पर कोड की प्रति उपलब्‍ध कराई जाएगी।
  15.3 आप इस कोड की प्रति भारतीय बैक संघ की वेबसाईट  www.iba.org.inपर भी प्राप्‍त कर सकते हैं।
    अनुच्‍छेद-
    इन परिभाषाओं में कोड में उपयोग किए गए पदों एवं शब्‍दों की व्‍यवहार की गई है ।  ये विस्‍तृत विधि‍क अथवा तकनीकी परिभाषाएं नहीं हैं।
    ए .टी .एम. ओटोमेटिक टेलर मशीनें  वे हैं जिन्‍हें ग्राहक अपने कार्ड के माध्‍यम से उपयोग में ला सकता है तथा नकदी खाते से संबंधित अन्‍य जानकारियाएवं सेवाएं प्रापत कर सकता है।
    कार्ड
    सामान्‍यतया यह एक प्‍लास्टिक कार्ड होता है जिसके माध्‍यम से ग्राहक प्राप्‍त किए गए माल अथवा सेवाओं का भुगतान करता है एवं नकदी आहरण कर सकता है।  इस कोड के अनुसार इसके अंतर्गत क्रेडिट ,डेबिट एवं ए .टी .एम. कार्ड आते हैं
   

प्रवर्तक

    एक कंपनी (फुटकर अथवा सेवा संगठन) जो कि ग्राहक के निर्देशों के अनुसार ग्राहक के खाते में भुगतान की वसूली करता है।
    अन्‍य सुरक्षा सूचनाएं
    व्‍य‍क्‍ति‍गत साक्ष्‍यों एवं सूचनाओं का चुनाव ( एक क्रम में जिसकी केवल ग्राहक को है) जिसका खाते के प्रयोग के समय ग्राहक की पहचान के उपयोग किया जाता है।
    पुराना चैक
    एक चैक जिस पर बहुत पुरानी तिथि(सामान्‍यतया 6 माह से पहले की) होने के कारण भुगतान नहीं किया गया है।
    पासवर्ड
   

एक शब्‍द अथवा संख्‍या कोड जिसका चयन ग्राहक द्वारा यिका गया है के द्वारा फोन एवं इन्‍टरनेट बैकिंग के उपयोग की अनुमति प्राप्‍त की जा सकती है।  इसका उपयोग ग्राहक की पहचान के लिए भी किया जाता है।

    व्‍यक्तिगत पहचान संख्‍या
    यह एक गोपनीय संख्‍या है जिसका प्रयोग करके ग्राहक वस्‍तुओं की खरीद, पकदी का आहरण्‍ एवं बैंक की कई इलैक्‍ट्रानिक सेवाओं का लाभ उठा सकता है।
    प्रतिभूति
    यह एक शब्‍द है जिसका उपयोग मूल्‍यवान वस्‍तुओं जैसे कि मकान का हक विलेख, शेयर प्रमाणपत्र ,जीवन बीमा पालिसी आदि जो कि त्रण लेने एवं देयाताओं के लिए प्रतिभूति के रूप में उपयोग में लाई जाती है के वर्णन के लिए किया जाता है।
    अदत्‍त चैक
    एक ऐसा चैक है जो आहर्ता के खाते में जमा होने के बाद आदाता के बैंक द्वारा “अदत्‍त “ लिख कर आहर्ता के बैंक अथवा वित्‍तीय संस्‍था को वापस कर दिया जाए।
     
पीएसबी - जहां सेवा ही जीवन ध्येय है .........भरोसे की सेवा के 100 वर्ष
   पीछे      पहला पन्ना